Monday, February 23, 2026
Homeराजनीतिसवर्ण समाज का विधानसभा पर धरना प्रदर्शन, बैरिकेट लगाकर रोका प्रदर्शनकारियों को

सवर्ण समाज का विधानसभा पर धरना प्रदर्शन, बैरिकेट लगाकर रोका प्रदर्शनकारियों को

 जयपुर, 23 फरवरी विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया के नेतृत्व में आज सवर्ण समाज का धरना प्रदर्शन किया | जिसमे पुलिस ने बैरिकेट लगा कर प्रदर्शनकारियों आगे जाने से रोका | वही प्रदर्शनकरियो के एक प्रतिनिधिमंडल को विधानसभा ज्ञापन के लिए भेजा गया | उदेईया कि बजट में ईडब्ल्यूएस वर्ग और पंडित पुजारी वर्ग के लिए कोई प्रावधान नहीं होने से असंतोष के चलते आज  धरना दिया गया उदेईया ने अफसोस व्यक्त करते हए कहा कि सरकार में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दोनों ही सवर्ण वर्ग से है और सवर्ण वोट से ही जीत कर आते है लेकिन दो साल से बजट में कोई प्रावधान नहीं किया |  पिछली सरकार में  जो बजट मिल रहा था उसे भी रोक दिया है । साथ ही विधानसभा में क़रीब 50 विधायक सवर्ण वर्ग से आते है लेकिन किसी भी विधायक ने  ईडब्ल्यूएस बोर्ड, विप्र कल्याण बोर्ड, देवस्थान बोर्ड के संचालन और बजट , मंदिर माफ़ी की जमीन बचाने के लिए मांग नहीं रखी । प्रदेश की 200 सीटों पर सवर्ण मतदाताओं के वोट है लेकिन किसी का भी ध्यान सवर्ण की मांगों पर नहीं है जो गंभीर मामला है ।


परशुराम सेना के अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने कहा है कि हमारे प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से लेकर मुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को कई बार ज्ञापन देकर अवगत कराया उसके बावजूद भी सरकार ने बजट में ध्यान नहीं रखा इसको लेकर सवर्ण समाज में आक्रोश है । अगर हमारी जायज मांगो को नहीं माना तो प्रदेशभर समाज प्रदर्शन करने को मजबूर होगा |  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular