Tuesday, February 24, 2026
Homeलोकल न्यूज़राजकीय महाविद्यालय में राजस्थान राज्य महिला नीति पर व्याख्यान 

राजकीय महाविद्यालय में राजस्थान राज्य महिला नीति पर व्याख्यान 


जयपुर, 24 फरवरी। राजकीय महाविद्यालय, बनीपार्क जयपुर में राजस्थान राज्य महिला नीति–2021 के प्रावधानों के अंतर्गत ग्रामीण परिवेश की बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं उनके उज्ज्वल भविष्य विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला नीति के विभिन्न प्रावधानों तथा उनसे प्राप्त होने वाले अवसरों की जानकारी प्रदान करना रहा  कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. कंचन सोनी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के लिए शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं रोजगार के नए द्वार खोल रही हैं। उन्होंने छात्राओं को महिला नीति के माध्यम से उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

व्याख्यान के दौरान संकाय सदस्य श्रीमती सुनीता यादव, सीताराम मेसरिया ने ग्रामीण परिवेश में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला साथ ही छात्राओं को आत्म विश्वास के साथ आगे का सन्देश दिया गया |  कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संकाय सदस्य श्री गुरविंदर सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular