जयपुर, 23 फरवरी | आज के युग में जहा हमें रोजाना दहेज़ के लिए परेशान करने की खबरे आये दिन सुनने को मिलती है वही कुछ लोग ऐसे भी है जो दहेज़ को कुरीति मानते है और उससे दुरी बनाते है | हरमाड़ा लक्ष्मी नारायणपुरा निवासी कुमावत समाज के समाजसेवी नेता मोहन कुमावत की पुत्री जया व मालपुरा निवासी रामलाल कुमावत के पुत्र कनिष्क की शादी बिना दहेज के यानी ₹1 और नारियल में संपन्न हुई | शादी समारोह में श्री लक्ष्मण गिरि महाराज गुरु गोरखनाथ धाम, वह सर्व ब्राह्मण महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता बाबूलाल शर्मा ने वर वधु को आशीर्वाद दिया |
मोहनलाल कुमावत समाज के नेता के साथ बिजनेसमैन है उनकी पुत्री जया क्वालिफिकेशन ग्रेजुएट है | वही मालपुरा निवासी कनिष्ठ सिविल इंजीनियरिंग है इनके पिता प्रमुख व्यावसायिक भी है | समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ एक अच्छा संदेश देते हुए वर और वधू पक्ष की ओर से दोनों तय किया कि हमें ना तो दहेज लेना है ना ही देना है इससे समाज में सुधार होगा मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए अच्छा संदेश जाएगा | इसी संदेश को लेकर दोनों पक्षों ने दहेज प्रथा के खिलाफ रहकर एक रुपए नारियल में ही शादी संपन्न करवाई | प्रेमचंद कुमावत, राम स्वरूप कुमावत, ओम प्रकाश शर्मा, पूरणमल सैनी, हरफूल मीणा, डॉक्टर अशोक कुमावत, रामेश्वर कुमावत, मनोज कुमावत, रामनारायण कुमावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |
