जयपुर, 10 फरवरी। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशोक सपोटरा एवं प्रदेश महामंत्री पवन सिंह जादौन ने बताया कि नर्सेज पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ राज्य सरकार की स्वास्थ्य संबंधी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।
राजस्थान सरकार की जानकारी में हम समय-समय पर ज्ञापनों के माध्यम से राजस्थान की नर्सेज की मांगे पहुंचाते हैं जिसमे पृथक से नर्सिंग निदेशालय,नर्सेज भत्ता शून्य से नो हजार प्रतिमाह शुरू करवाना,दवा लिखने का अधिकार,ठेका प्रथा पर पूरी तरह प्रतिबंध,नियमितीकरण, नए विभागों के अनुरूप नर्सेज की बहुतायत संख्या में नई भर्ती,संविदा सेवा का लाभ,उच्च शिक्षा अध्ययन चिकित्सकों की तर्ज पर,आजीवन नर्सिंग काउंसिल सर्टिफिकेट वैधता, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारी को राजपत्रित का दर्जा, नर्सिंग ट्यूटर्स की नई भर्ती, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का नियमितीकरण,कोरोना स्वास्थ्य सहायक के लिए बजट घोषणा की क्रियान्वित इत्यादि सम्मिलित है।
