Wednesday, February 4, 2026
Homeराजनीतिपदोन्नति हेतु अनुभव में 2 वर्ष की पूर्ण छूट को बजट घोषणा...

पदोन्नति हेतु अनुभव में 2 वर्ष की पूर्ण छूट को बजट घोषणा में शामिल करने की मांग


जयपुर, 3 फरवरी। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के एक शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव तथा कार्मिक सचिव अर्चना सिंह को ज्ञापन देकर इस वर्ष तथा आगामी वर्ष में भी पदोन्नति हेतु आवश्यक अनुभव एवं सेवा अवधि में 2 वर्ष की छूट दिए जाने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया की इस वर्ष ऐसे कार्मिकों को जो दो वर्ष पूर्व तक छूट का लाभ ले चुके थे उन्हें इससे वंचित किए जाने के कारण पदोन्नति के अनेक पद रिक्त रह गए हैं जिससे नीचे के अनेक कार्मिक पात्र होते हुए भी पदोन्नत नहीं हो पाए। अतः इस वर्ष भी पूर्व छूट लेने वालों को पदोन्नति दी जानी चाहिए तथा आगामी बजट वर्ष 2026-27 में भी बिना किसी शर्त के 2 वर्ष की छूट का लाभ दिए जाने की घोषणा की मांग की है।शिष्ट मंडल में बहादुर सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, नाथू सिंह गुर्जर, प्रभु सिंह रावत, पप्पू शर्मा, अजय लखन तथा अजय गोलछाआदि कर्मचारी नेता शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular