Wednesday, February 4, 2026
Homeधार्मिकपरकोटा गणेश मंदिर में भगवान का हुआ दुग्ध अभिषेक

परकोटा गणेश मंदिर में भगवान का हुआ दुग्ध अभिषेक




जयपुर, 1 फरवरी। चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र अभिषेक पूर्णिमा तिथि रवि पुष्य नक्षत्र के संयोग पर भगवान का 101 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया गया। इस कड़ी में सर्वप्रथम महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में गणेश जी महाराज का दूध दही शहद गंगाजल केवड़ा गुलाब जल व केसर जल से गणेश जी महाराज का अभिषेक किया । इसके बाद भगवान गणेश को सिंदूर का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण कराई गई । साथ ही गणेश जी महाराज को गणपति अथर्वशीर्ष व गणपति अष्टोत्तर नामावली से मोदक अर्पण कर भक्तों को गणेश जी व लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ व सुपारी वितरित की गई इस अवसर पर भक्तगण सामूहिक गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ कर गणेश जी महाराज को दूर्वा अर्पण की गई ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular