जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के जन्म दिवस पर ओम शिव भगवती सेवा संस्थान एवं बियानी गर्ल्स कॉलेज के सयुंक्त तत्त्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित रक्तदान शिविर में दिया कुमारी बियानी कॉलेज में पधारकर समस्त रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया । साथ ही रक्तदान का महत्त्व पर प्रेरणादायक शब्दों से प्रेरणा मिली और जन्म दिवस पर सबसे पहले केक कटवाकर भव्य जन्म दिवस मनाया ।
रक्तदान शिविर में 75 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया , इस जन्म दिवस के कार्यक्रम में डॉ, संजय बियानी ,डॉ. राजीव बियानी डॉ. गोठवाल, ओम शिव भगवती सेवा संस्थान से हरफूल कुमावत(चेजारा), कमलेश देवी कुमावत महामन्त्री नांगल मंड़ल महिला मोर्चा, डॉ. कृष्णा, विद्याधर नगर मंडल अध्यक्ष, राकेश अग्रवाल उपाध्यक्ष ,महिला मोर्चा अध्यक्ष ,बियानी गर्ल्स कॉलेज के समस्त स्टाफ विभिन्न संकाय की कॉलेज छात्राएं उपस्थित रहीं सभी ने सहयोग किया ।
