जयपुर, 21 दिसम्बर। अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पशुपालन विभाग, जयपुर में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए जय सिंह राठौड़ को पुनः निर्विरोध उप शाखा अध्यक्ष (पशुपालन विभाग) निर्वाचित किया गया। संगठन की मजबूती के लिए सर्वसम्मति से अन्य पदों पर भी नियुक्तियाँ की गईं, जिनमें मुख्य रूप से राजेंद्र बर्रा महामंत्री, सुरेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, हंसराज मीणा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
निर्वाचन अधिकारी अशोक शर्मा ने निर्वाचन की औपचारिक घोषणा करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अजयवीर सिंह, संरक्षक ज्ञानचंद जांगिड़ एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल सिंह ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी। सभी पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नारायण चौधरी, विमलेश कुमार शेरावत, शैतान सिंह जाट, धर्मेन्द्र मीना, मोहन सिंह, वीरेन्द्र सिंह सहित विभाग के अन्य कर्मचारी और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का समर्थन करते हुए कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
