जयपुर, 3 दिसम्बर। श्री श्याम गोसेवा समिति के फाल्गुन उत्सव का आगाज से बुधवार से हुआ। इस अवसर पर समिति के अधिकारी व सदस्योंगणों ने बुधवार सुबह मोती डूंगरी श्री गणेश जी महाराज के मंदिर पहुंचे, उन्हे फाल्गुन उत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया।
समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार टेलर ने बताया कि 25 फरवरी 2026 को एक दिवसीय रंग – रंगीला फाल्गुन उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें श्री श्याम गोसेवा समिति के करीब दो दर्जन से अधिक सदस्य शामिल होंगे। रंग -रंगीला फाल्गुन उत्सव रींगस भैरु जी मोड़ श्री श्याम होटल के सामने मनाया जाएगा। जिसमें सभी श्रद्धालुओं को निशुल्क नाश्त,भोजन और विश्राम करने की व्यवस्था की जाएगी।
उपाध्यक्ष राम चंद्र चौधरी ने बताया कि श्री श्याम रंग-रंगीला फाल्गुन उत्सव 25 फरवरी प्रात 7 बजे से प्रारंभ होगा और रात्रि 12 बजे भंडारे का समापन किया जाएगा। फाल्गुन उत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में समिति के दो दर्जन से अधिक सदस्य मौजूद रहेगे।
इस दौरान समिति के अशोक प्रजापत , संजय कुमार मीणा, हनुमान सहाय लुगरिया, विष्णु शर्मा , सुनील कुमावत ,गणेश बैरवा, किशोर लाल बैरवा, अरुण शर्मा, रामफुल बैरवा, कन्हैया लाल लुगरिया, भंवर लाल बैरवा , कन्हेया लाल शर्मा, अरविद टेलर , सुरेंद्र बैरवा आदि मौजूद रहे।
