जयपुर, 11 जयपुर | जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता शुभांशु दीक्षित गांधीनगर जयपुर क्षेत्र द्वितीय ने आज विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर राजस्थान अधीनस्थ अधिनियम सेवा जन स्वास्थ्य शाखा नियम 1967 एवं संशोधित 1977 के नियम के अनुसरण पर विभाग में कार्यरत 14 तकनीकी कर्मचारियों के पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं |


राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ यह प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा ने बताया कि संघ द्वारा पिछले 22 अगस्त को पदोन्नति की मांग को लेकर गांधीनगर में संघ द्वारा प्रदर्शन किया गया था और पदोन्नति की मांग की थी जिस पर कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त मुख्य अभियंता शुभांशु दीक्षित में तकनीकी कर्मचारियों में छह पंप चालक प्रथम, 5 फिटर प्रथम दो विद्युत कार प्रथम एक मिस्त्री प्रथम के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं, संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि दीक्षित द्वारा 1 वर्ष में लगभग 82 तकनीकी कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए जाने पर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी जलदाय सचिव अखिल अरोड़ा का आभार व्यक्त किया है |
