Wednesday, November 4, 2026
Homeराजस्थानरोटरी क्लब ने किया नेत्रहीन बच्चो का सम्मान 

रोटरी क्लब ने किया नेत्रहीन बच्चो का सम्मान 


जयपुर | रोटरी क्लब जयपुर सिटी ने राजस्थान नेत्रहीन कल्याण संघ, गणगौरी बाज़ार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे क्लब के अध्यक्ष ओम अग्रवाल ने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दी। साथ ही  चार्टर अध्यक्ष दीपक गुप्ता व ओम अग्रवाल ने संस्थान के सभी 135 बच्चो में से टॉपर कृष्ण कुमार व राधिका कंवर को रोटरी ट्रॉफी द्वारा सम्मानित किया गया। इन बच्चो ने दृष्टिबाधित होते हुए भी अपना एक सॉफ्टवेयर बनाया और दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपक गुप्ता ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सभी बच्चों को क्लब की ओर से फल व अन्य सामग्री वितरित की गई। डॉ अरुज व डॉ मुस्कान ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। अंत में देवेश रावत ने सभी का धन्यवाद किया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular