जयपुर, 28 अगस्त। राजस्थान में कर्मचारी संगठनों को एक महासंघ के बैनर पर एकत्रित करने वाले महान कर्मचारी नेता स्वर्गीय लल्लू सिंह राजावत की 24वीं पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। आज अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के राजकीय मुद्रणालय स्थित प्रदेश कार्यालय में कर्मचारी महासंघ इतिहास में प्रथम प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय लल्लू सिंह जी राजावत की पुण्यतिथि पर सैकड़ो कर्मचारियों ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह जी राठौड़ के नेतृत्व में राज्य की कर्मचारियों की समस्याओं को इस समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि स्वर्गीय राजावत ने पांच बार कर्मचारी हित में भूख हड़ताल की जिसमें सबसे लंबी चली 19 दिन की भूख हड़ताल से उनका स्वास्थ्य स्थाई रूप से प्रभावित हुआ अंततः उनके देहावसान का कारण बना। वह प्रदेश के प्रत्येक कर्मचारी के लिए सहज उपलब्ध रहते थे और अपने निजी काम छोड़कर भी तुरंत उसके साथ चल देते थे। आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महासंघ से संबद्ध 86 कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ कर्मचारी नेता विजय उपाध्याय, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह नरूका, होमगार्ड के प्रदेश अध्यक्ष झलकन सिंह राठौड़, बीमा महासंघ के संरक्षक छोटेलाल मीणा, रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा, राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरपत सिंह, राजेंद्र शर्मा, जनता जल योजना के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल घासीलाल, ओम प्रकाश चौधरी, बहादुर सिंह, रवि शर्मा देवी सहाय वर्मा, महेश कुमार, हनुमान सहाय पीडब्ल्यूडी, सुरेश नारायण शर्मा, नागेंद्र नाथावत, शशि शर्मा, उदय सिंह कल्याणोत मनोज भारती आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे।
