जयपुर, 27 अगस्त | अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ ने पूरे प्रदेश में निजीकरण के खिलाफ जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन सौंप थे | अब लैब टेक्नीशियन संघ पूरे प्रदेश में तीन दिन 28 से 30 अगस्त 2025 तक काली पट्टी बांधकर निजीकरण के खिलाफ एवं पदनाम, ग्रेड पे जैसी मांगों पर विभाग के नकारात्मक रुख के चलते अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे |
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि विभाग ने पूरे राजस्थान में निजीकरण पर जितनी तत्परता से काम किया है उतनी ही कर्मियों की मांगों पर ढिलाई बरत रहा है | 5 महीने से FD, DOP,RPSC, RSSB, LAW से सभी जगह से सक्षम स्तर से अनुमोदित पत्रावली को दबा करके बैठा है उसका कैबिनेट अनुदान के बाद गजट नोटिफिकेशन नहीं होने दे रहा जिससे कार्मिकों में आक्रोश है, काली पट्टी के बाद जल्द कार्य बंद करके अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी विभाग की कार्यशैली रहेगी |
