Saturday, December 6, 2025
Homeराजस्थानअधीक्षण अभियंता उत्तर, दक्षिण को कारण बताओ नोटिस जारी

अधीक्षण अभियंता उत्तर, दक्षिण को कारण बताओ नोटिस जारी



जयपुर, 19 अगस्त | जलदाय विभाग के तकनीकी कर्मचारियों समस्याओं का समाधान नहीं होने से दिनांक 25 अगस्त को अति मुख्य अभियंता पर होने वाले विरोध प्रदर्शन का पत्र मिलने पर अति मुख्यभियन्ता शुभांशु दीक्षित ने अधीक्षण अभियंता उत्तर सर्किल, दक्षिण सर्किल को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि अब तक तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओ का समाधान क्यों नहीं किया गया जिसके चलते उन्हें विरोध प्रदर्शन पर मजबूर होना पड़ रहा है | जबकि पूर्व में आपको 16 जुलाई को पत्र के माध्यम 23 जुलाई तक निराकरण कर अवगत कराने के लिए कहा था लेकिन आपकी और से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया | जिसके चलते तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओ का समय पर निराकरण नहीं करवाने के कारण जो भी विपरीत परिस्थिति बनती है उसके लिए आप स्वम जिम्मेदार होंगे | कर्मचारिय संघ दुवारा किये जाने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए भी आप जिम्मेदार होंगे |

Oplus_131072


संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि संघ दुवारा 25 अगस्त से पूर्व तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओ का समाधान नहीं किया जाता है तो संघ को विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मदेदारी सम्बंधित अधिकारियो की होगी वही उन्होंने कहा है कि अति मुख्यभियन्ता ने संबंधित अधिकारियो को 22 अगस्त तक कर्मचारियों की समस्याओ का निराकरण करने का समय दिया है नहीं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular