Sunday, March 15, 2026
Homeराजस्थान14 अगस्त को हिंदुओं पर रूह कंपा देने वाला भीषण रक्तपात हुआ,...

14 अगस्त को हिंदुओं पर रूह कंपा देने वाला भीषण रक्तपात हुआ, कांग्रेस जिम्मेदार  –  मंत्री मदन दिलावर


कोटा, 14 अगस्त । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने मोड़क गांव में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित करते कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि 14 अगस्त 1947 को हुई विभाजन विभीषिका के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है कांग्रेस के कारण बंटवारा हुआ और पाकिस्तान अस्तित्व में आया। कांग्रेस के कारण ही 14 अगस्त के दिन पाकिस्तान वाले हिस्से में रह गए हिंदुओं पर भीषण अत्याचार हुआ। उनका नरसंहार किया गया। हिंदुओं की बहन बेटियों को अगवा कर लिया गया और निरीह लोगों का कत्लेआम किया गया। हजारों की संख्या में हिंदुओं के क्षत विक्षत शव भारत भेजे गए। देश वो काला दिन कभी नहीं भूल सकता। 

उन्होंने कहा कि 14 अगस्त का दिन ना केवल विभाजन का दिन था बल्कि लाखों लोगों के लिए विस्थापन और हिंसा का दिन था। देश ने सदी के सबसे बड़े सांप्रदायिक दंगों का दंश झेला। इस दिन हुई घटना ने दक्षिण एशिया का भूगोल और इतिहास बदल कर रख दिया।हिंदुओं ने इस दिन इतनी वेदना और यातनाओं का सामना किया कि उसे भुलाया नहीं जा सकता। हमारे लोगों ने जो वेदना और यातना सही उसे भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियां भूल ना जाए इसलिए 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

इस से पूर्व मंत्री ने तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा की अगुवाई की। मंत्री दिलावर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगवा रहे थे। यात्रा में ढाबादेह मंडल अध्यक्ष सांवर लाल मेघवाल,मंडल प्रतिनिधि मनोज जैन,युवा मोर्चा कोटा देहात के जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर खटना,जिला परिषद सदस्य सुश्री रेणु यादव सहित भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवं स्कूली छात्र व छात्राएं,स्थानीय महिला पुरुष शामिल रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular