Wednesday, January 28, 2026
Homeराजस्थानकर्मचारी संघ विभागीय समिति वन विभाग का शपथ ग्रहण समारोह हुआ

कर्मचारी संघ विभागीय समिति वन विभाग का शपथ ग्रहण समारोह हुआ



जयपुर, 13 अगस्त। विभागीय समिति, वन विभाग, राजस्थान (राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ) की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कालका माता मंदिर, झालाना में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पारिक एवं विभागीय समिति, वन विभाग के अध्यक्ष प्रकाश चंद यादव द्वारा नवीन राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

फतेह बहादुर सरक्षक, चेतन नूनीवाल महामंत्री, घनश्याम सिंघल, नरेंद्र कराडिया, सूरजमल रेगर, अशोक कुमार शर्मा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ ही 51 सदस्यीय कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के दोरान कालका माता मंदिर में भोग अर्पित कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक हाफ अर्जित बनर्जी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई और भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के समस्त मंत्रालयिक कर्मचारियों के साथ ही अन्य विभागों एवं संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विभिन्न संघो से पदाधिकारी एवं कर्मचारी नेता देवेन्द्र सिंह नरूका, कुलदीप यादव, मुकेश तिवाडी, सरवन झाझङिया, जितेंद्र सिंह, नरपत सिंह राठौड़, शेर सिंह यादव, अशोक भंडारी, सतीश शर्मा, देवी सिंह, अजयवीर सिंह, राहुल यादव, रामनरेश जाटव,आदि उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular