Tuesday, March 17, 2026
Homeराजस्थानसंविदा नर्सिंग ऑफिसर की सेवाएं निरन्तर रखने की मांग

संविदा नर्सिंग ऑफिसर की सेवाएं निरन्तर रखने की मांग



जयपुर, 19 मई | आज जयपुरिया हॉस्पिटल के सारे संविदा नर्सिंग ऑफिसर की मांगो को लेकर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जयपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप नीमरोट ने नेतृत्व में आर यू एच एस प्रिंसिपल को ज्ञापन दिया गया |

निमरोट ने बताया कि पुरे प्रदेश में प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से लगाये गये थे इन्ही NICU / PICU के आदेशानुसार RUHS के आदेश से जयपुरिया हॉस्पिटल में 53 नर्सिंगकर्मी लगाये थे | जिन्हे बिना किसी आदेश के हटा दिया गया है जबकि राज्य में सभी मेडिकल कॉलेजों में लगाये नॉर्सिंगकर्मी की सेवाएं यथावत है | यदि जयपुरिया हॉस्पिटल के नर्सिंग ऑफिसर की मांगो को जल्द नहीं माना गया तो अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल की जायेगी | इस दौरान राजेश, रविकांत, राहुल, अर्जुन, हंसराज, सुखराम सहित अनके नर्सिंग ऑफिसर मौजूद रहे |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular