जयपुर, 19 मई | सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में कार्यरत लैब टेक्नीशियन आकाश भारद्वाज न्यूरो अटैक से सीरियस हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती है | आकाश अभी ट्रोमा में कार्यरत है इससे पूर्व आकाश एस एम एस इमरजेंसी में कार्डियो विंग में कार्यरत था | आकाश के परिजनों ने आरोप लगते हुए बताया कि जब आकाश इमरजेंसी में काम कर रहा था तो वहा पर उसे इमरजेंसी इंचार्ज डॉ बी पी मीणा मानसिक रूप से प्रताडित करते थे और उसे वहा से हटा कर ट्रोमा लगवा दिया | लेकिन वहा पर डॉ मीणा ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा जिसकी वजह से उसे दौरे आने लग गये | उसकी तबियत ज्यादा ख़राब होने पर न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती करवाया गया है |
वही मामले का पता चलने पर विप्र महासभा के सुनील उदेईया, योगेंद्र भारद्वाज ने परिजनों के साथ मिल कर एस एम एस प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी को शिकायत दी जिस पर उन्होंने जांच बैठते हुए ग्रीवेन्स कमेटी को मामला भेज उचित करवाई का आश्वासन दिया |
