Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानसराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी कानिस्टेबल ऑफ़ दी मंथ से सम्मानित

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी कानिस्टेबल ऑफ़ दी मंथ से सम्मानित


जयपुर, 14 मई | पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने उत्कृष्ट, सराहनीय मेहनत लगन के साथ कार्य करने वाले 6 पुलिसकर्मियों को कानिस्टेबल ऑफ़ दी मंथ के अवार्ड से सम्मानित किया | अप्रैल का कानिस्टेबल ऑफ़ दी मंथ पुरस्कार के लिए कांस्टेबलश्रीमती अन्नपूर्णा पुलिस थाना बजाज नगर ने बड़ी लगन रूचि से कुशालतपूर्वक कार्य किया | वही कांस्टेबल हंसाराम पुलिस थाना बगरू ने ज्वेलर्स की दुकान से हथियार दिखाकर सोने – चांदी के गहने लूटने के अज्ञात आरोपियों को दस्तयाब कर माल बरामद करवाने में अहम भूमिका निभायी |

कांस्टेबल महिपाल पुलिस थाना विधाधर नगर ने आदतन अपराधी चिन्हित कर गिरफ्तार कराया साथ ही अन्य वाहन चोरी की वारदातों की खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी |कांस्टेबल पवन कुमार पुलिस थाना श्यामनगर ने शातिर चैन स्नैचर गिरफ्तार करवाने एस्कार्ट सर्विस के नाम पर लूटमार करने वाली गैंग के आरोपियों करवाने साथ अन्य प्रकरण नकबजन गिरफ्तार करवा कर माल बरामद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी |

कांस्टेबल हरीश कुमार यातायात ने शहर के गोविन्द मार्ग पर हॉक में तैनात सुगम यातायात प्रदान करने अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए देर रात्रि तक डयूटी कड़ी मेहनत से करी | कांस्टेबल हरी सिंह आयुक्तालय ने विचाराधीर रिट पिटीशन तथा अवमानना प्रकरणो के लाइट्स पोर्टल पर अपडेशन एवं पुलिस पहचान पत्र जारी करने का काम कुशलतापूर्वक किया |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular