Monday, June 9, 2025
Homeक्राइमजानलेवा हमला कर लाखो के आभूषण लूटपाट करने वाले 3 गिरफ्तार

जानलेवा हमला कर लाखो के आभूषण लूटपाट करने वाले 3 गिरफ्तार

 
जयपुर, 12 मई | पुलिस उपयुक्त उत्तर राशि डोगरा ने बताया कि विधाधर नगर थाना इलाके के अम्बाबाड़ी क्षेत्र में 3 अप्रैल को कार्यरत घरेलू नौकरो दुवारा मकान मालकिन को अकेली देखकर उसके हाथ पैर बांधकर मुँह में कपडा ठूसकर, चाकू से जानलेवा हमला करके लूटपाट कर फरार होने की सूचना मिली | जिस पर घटना की गंम्भीर को देखते हुए पुलिस ने निरिक्षण किया गया | मौके पर अलमारियों के लॉक टूटे हुए मिले | फर्श पर खून बिखरा पड़ा था पीड़िता चोटग्रस्त मिली | घटना करने वाले बदमाशों की पहचान राधे श्याम, अशोक मंडल, इंद्रजीत के रूप में हुए जिनका कानोता की तरफ मूवमेंट होना पाया | साथ ही अभियुक्त गणवारदात को अंजाम देकर शातिराना अंदाज में फरार हो गये | 

पुलिस ने उत्तर प्रदेश, बिहार टीम रवाना की अभियुक्त दुवारा उपयोग में लिए जा रहे मोबाईल फोनो की काल डिटेल प्राप्त कर विश्लेषण किया गया जिसके आधार पर अभियुक्तों का कानपूर उत्तर प्रदेश होना पाया गया लेकिन वह लोग वह से फरार हो गये वहा से लखनऊ होते हुए बिहार पहुंचे वहा से नेपाल पहुंच कर फरारी कटाने लगे | अभियुक्तों की फरारी के पते ठिकाने ज्ञात कर एवं तकनिकी क्लू डबलप किये जाते रहे | अभियुक्त इंद्रजीत कुमार गुप्ता को तकनिकी आधार पर आगरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से करीब 601 ग्राम डायमंड जड़ित सोने के आभूषण, 2 महगी घडी बरामद की , अभियुक्त अशोक मंडल, राधे श्याम मंडल  को लक्ष्मीपुर बिहार से गिरफ्तार किया | 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular