Saturday, December 6, 2025
Homeराजस्थानअभियान “महिला गरिमा” के तहत महिलाओं /बालिकाओं को  किया जागरूक

अभियान “महिला गरिमा” के तहत महिलाओं /बालिकाओं को  किया जागरूक


 जयपुर, 4 अक्टूबर । महिलाओं/ बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी आदि की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान ऑपरेशन गरिमा के विषय में पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच के निर्देशन में उक्त अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए आयुक्तालय जयपुर में महिला सुरक्षा जन-जागरूकता के लिये निर्भया स्क्वॉड द्वारा अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं से सम्बन्धित पोस्टर, फ्लैक्स बैनर आदि के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया ।


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच के निर्देशन में अभियान के तहत निर्भया स्क्वॉड द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज, कॉलोनी, मौहल्ला इत्यादि में जाकर व बस स्टैण्ड, परिवहन संसाधन जैसे- लॉ फ्लोर बस, सिटी बस, मिनी बस, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट संसाधनो   में यात्रा कर महिलाओं/बालिकाओ को  उनकी सुरक्षा के प्रति व कानूनों  के बारे में जानकारी देकर लगभग 11,610 महिलाओं/बालिकाओ को जागरूक किया एंव थानाधिकारी हरमाडा मय टीम निर्भया स्क्वॉड के साथ मिलकर इंण्डस्ट्रीयल एरिया,कच्ची बस्ती,मुख्य बाजार तथा कॉलोनियो में फ्लैग मार्च के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओ  को  उनकी सुरक्षा के प्रति व कानूनों  के बारे में जानकारी देकर महिलाओं/बालिकाओ  को  जागरूक किया।  इसके साथ प्रोग्राम का सुपरविजन कर रही पुलिस उपायुक्त तेजस्विनी गौतम के नेतृत्व में अभियान के तहत निर्भया स्क्वॉड की मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज में  जाकर 3,590 महिलाओ /बालिकाओ को आत्मरक्षा प्रषिक्षण व हैल्प लाईन नम्बरो की जानकारी दी गई। पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम ने बताया कि भीड भाड़ वाले स्थानो में जाने वाली सभी महिलाओं/बालिकाओ  अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के  5 नंबर 8764866090, 8764866091,
8764866092, 8764866093, 8764866094 को निर्भया  नाम से अपने मोबाइल में सेव करें। किसी भी परेशानी होने पर इन नंबरों पर लिखित, मौखिक, ऑडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular