दिल्ली 17 सितम्बर | आज दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास पर विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से नये मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लग गई | विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगी | आपको बता दे की सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह अपना इस्तीफा देंगे वही आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। ।बता दें एलजी वीके सक्सेना ने आज शाम को अरविंद केजरीवाल को मिलने का समय दिया है। आज दिल्ली के अगले कप्तान फैसला हो गया। आतिशी दिल्ली तीसरी महिला मुख्यमंत्री होगी |
वही नयी मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा की केजरीवाल ने फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन को मुख्यमंत्री बनाया, कहीं और टिकट भी नहीं मिलती | उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पहले मुझे विधायक बनाया, फिर मंत्री बनाया और आज मुख्यमंत्री बनने की ज़िम्मेदारी दी है। मैं खुश हूं कि अरविंद केजरीवाल ने मुझपर इतना भरोसा किया है। लेकिन जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है |