Tuesday, April 22, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयइंडिया-हाउस में लगा भारतीय एथलीटों के पहुंचने पर हुआ सम्मान 

इंडिया-हाउस में लगा भारतीय एथलीटों के पहुंचने पर हुआ सम्मान 


पेरिस 31 जुलाई | दो पदक जीत कर भारत ने पेरिस ओलंपिक में शानदार शुरुआत की है। भारतीय खिलाड़ी बड़ी तादाद में डे ला विलेट पार्क में बने  इंडिया हाउस पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह, रोहन बोपन्ना, शरत कमल, मनिका बत्रा और अर्जुन बबूता जैसे शीर्ष भारतीय एथलीटों को इंडिया हाउस में सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मिलते हुए आईओसी सदस्या नीता एम अंबानी ने कहा कि ओलंपिक में पहली बार बने इंडिया हाउस में आपका स्वागत है |  भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कई भारतीय खिलाड़ी आज यहां मौजूद हैं। आप में से हर एक ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। दूसरा पदक जीतकर हमें गौरवान्वित करने वाले मनु भाकर और सरबजोत सिंह को विशेष धन्यवाद। सरबजोत सिंह आज हमारे साथ हैं और हमें उनका खड़े होकर अभिवादन करना चाहिए। ढोल की थाप के साथ खिलाड़ियों का स्वागत पारंपरिक भारतीय टीका लगा कर किया गया।उन्होंने सभी खिलाड़ियों के प्रयासों और दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आभार जताया। ओलंपिक आंदोलन का समर्थन करने के लिए इंडिया हाउस में डिजिटल ज्योति भी जलाई गई ।

   

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular