Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानभजन लाल सरकार पहले बजट में हर वर्ग को सौगात राहत का...

भजन लाल सरकार पहले बजट में हर वर्ग को सौगात राहत का पिटारा खुला  


 जयपुर 10 जुलाई | वित्त मंत्री दिया कुमारी ने आज अपने बजट में हर वर्ग के राहत पिटारा खोल दिया है | उन्होंने युवाओ के अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाना, किसान परिवार का आर्थिक सशक्तिकरण करना, प्रदेश को 350  मिलियन डॉलर इकोनामी बनाना मानव संसाधन विकास उपलब्ध करना, प्रत्येक विधनसभा सभा में 5 करोड़ की सड़क निर्माण, अगामी पांच वर्ष में 53000 किलोमीटर के सड़क नेटवर्क हेतु 60 हज़ार करोड़ रुपए की घोषणा, 25 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचेगा, 183 शहरों में पेयजल सुधार के लिए 5 हजार 180 करोड़ के कार्य  2 सालों में होंगे, अजमेर शहर की पेयजल  के लिए पाइप लाइन का कार्य प्रस्तावित गया है | 
                                   
दिया कुमारी ने अपने बजट भाषण में कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में बिजली संकट आया है इससे निपटने के लिए हमारी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए  बिजली उत्पादन के कार्य योजना तैयार की गई है |  साथ ही PM सौर ऊर्जा हर घर मुफ्त ऊर्जा योजना के तहत प्रत्येक जिले में आदर्श सौर गांव बनाए जाने का प्रस्ताव है विधुत कनेक्शन से वंचित 2 लाख 8 हज़ार से अधिक घरों को आगामी दो वर्षों में घरेलू कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। रोडवेज में 1650 पदों पर भर्ती की जाएगी , खाटू श्याम जी धार्मिक स्थल पर विकास के लिए 100 करोड़ की घोषणा,पर्यटन विकास बोर्ड बनेगा,  इस कार्यकाल में 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के पर्यटन के विकास का काम करवाया जाएगा। इस फंड के माध्यम से हेरिटेज, रिलिजियस, इको टूरिज्म विकास के काम किए जाएंगे। 20 पर्यटन स्थलों पर 200 करोड़ के काम करवाए जाएंगे। प्रदेश में पहली बार 2750 किमी से अधिक की लंबाई के 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा। 30 करोड़ की लागत से डीपीआर बनाई जाएगी। ये एक्सप्रेस वे- जयपुर किशनगढ़, अजमेर, जोधपुर 350 किमी, कोटपुतली-किशनगढ़ 181 किमी, जयपुर-भीलवाड़ा 193 किमी, बीकानेर-कोटपुतली 295 किमी, ब्यावर-भरतपुर 342 किमी, जालौर-झालावाड़ 402 किमी, अजमेर-बांसवाड़ा 358 किमी, जयपुर-फलौदी 342 किमी, श्रीगंगानगर-काेटपुतली 290 किमी। 
                                   
राजस्थान डिजिटल हेल्थ पॉलिसी लाई जाएगी | 1500 डॉक्टर और 4000 नर्सेज की भर्ती कराई जाएगी, प्रदेश में 6 नए ट्रॉमा सेंटर खोले जाएंगे, प्रदेश में 6 नए ट्रॉमा सेंटर खोले जाएंगे, एक्सीडेंट में मदद करने वाले को 5000 से बड़ा कर 10 हजार किया गया है | वही | RGHS में अब माता – पिता, सास – ससुर शामिल होंगे | वही अधिस्वीकृत पत्रकारों के  RJHS  स्कीम घोषणा | श्री गंगानगर हनुमानगढ़ सहित 10 जिलों में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की जाएगी |  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular