Wednesday, January 28, 2026
Homeराजनीतिऐतिहासिक होगा राज्य सरकार का बजट, साबित होगा प्रदेश के सर्वांगीण विकास...

ऐतिहासिक होगा राज्य सरकार का बजट, साबित होगा प्रदेश के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर – सीपी जोशी



जयपुर, 9 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का कल बुधवार को प्रस्तुत होने वाला बजट ना सिर्फ ऐतिहासिक होगा बल्कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर भी साबित होगा। राजस्थान के गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा, दलित, आदिवासी सहित समाज के हर वर्ग के कल्याण का बजट होगा। यह बात आज उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार ने सत्ता में आने के बाद जिस प्रकार काम करना शुरू किया उससे यह तस्वीर सामने आई कि प्रदेश में ऐसी सरकार बनी है जिसने पहले ही दिन से प्रदेश के कल्याण के लिए काम करना शुरू किया। सत्ता में आते ही 30 दिन में प्रदेश की जनता को 450 रूपये में उज्जवला गैस सिलेण्डर देने की घोषणा की। जनता ने देखा कि भाजपा की सरकार ने छ माह में ही जनहित में ईआरसीपी को धरातल पर उतारा, यमुना जल समझौता किया, सामाजिक पेंशन और किसान सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए है।  
     
जोशी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने जनता को सिर्फ वादे और नारे ही दिए, धरातल पर काम नहीं किया। कोविड काल में भी सरकार होटल में बंद रही, जनता की सुध नहीं ली। बिजली के क्षेत्र में प्रदेश को गर्त में धकेल दिया। साढ़े चार साल कुर्सी बचाने का खेल हुआ और अंतिम 6 महीनों में भी काम करने का दिखावा किया। भाजपा की सरकार में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular