Wednesday, January 28, 2026
Homeराजस्थानभाजपा के लोकसभा और विधानसभा विस्तारकों ने पार्टी की विचारधारा के साथ...

भाजपा के लोकसभा और विधानसभा विस्तारकों ने पार्टी की विचारधारा के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर किया काम 


जयपुर, 29 जून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज विस्तारक समापन बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में भाजपा के विस्तारकों ने अपने अनुभव साझा किए। बैठक में उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, दीया कुमारी, भाजपा महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगडी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, अनंतराम विश्नोई, पिंकेश पोरवाल, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।
                         
बीएल संतोष ने कहा कि भाजपा के लोकसभा और विधानसभा विस्तारकों ने पार्टी की विचारधारा के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर कार्य किया है। ऐसे में प्रत्येक विस्तारक के अनुभव और उसके सुझाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा की रीति और नीति के अनुसार कार्य की शुरुआत से लेकर उसके अंतिम चरण तक की भूमिका तैयार की जाती है और कार्य को अंजाम देने के बाद कार्य की समीक्षा भी की जाती है। 
                         
सीपी जोशी ने विस्तारक कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा ने विधानसभा चुनावों तथा लोकसभा चुनावों में विस्तारकों का चयन किया। प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रत्येक विस्तारक ने अपने समय का दान करते हुए कड़ी मेहनत की और भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने के लिए बेहतर प्रयास किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में काम करते है तो काम होने के साथ ही व्यक्ति की पहचान भी बनती है। विस्तारकों ने क्षेत्र में काम करते हुए पार्टी को समय दिया, इससे पार्टी का कार्य होने के साथ ही विस्तारकों की नई पहचान भी बनी है।  प्रत्येक विस्तारक ने पूर्ण रूप से मन और भाव से काम किया। इससे पार्टी एवं संगठन जमीनी स्तर पर भी मजबूत हुआ है। भाजपा का कार्य राष्ट्र का कार्य, और भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां राष्ट्र को प्रथम मानकर कार्य किया जाता है। बैठक में भाजपा चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने भी विस्तारकों से चर्चा की और विस्तारकों के अनुभवों को लेखबद्ध करने की अपील की। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular