Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानसेवारत चिकित्सक संघ ने बजट में चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सुझाव...

सेवारत चिकित्सक संघ ने बजट में चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सुझाव रखे


​जयपुर | मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर में आयोजित बजट पूर्व चर्चा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जगत के स्टेकहोल्डर्स को आमंत्रित किया गया था जिसमें ​सेवारत चिकित्सक संघ की तरफ़ से अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी शामिल थे। चर्चा के दौरान उनके द्वारा सेवारत चिकित्सकों के विभिन्न मुद्दे और राज्य में ​चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सुझाव/विचार रखे गए।​ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा,माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, मुख्य सचिव सुधांशु पंत और अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती शुभ्रा सिंह सहित राज्य के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अरिस्दा संघ के पक्ष को बहुत ही संजीदगी से सुना गया।​ संघ की ओर से जो बजट प्रस्ताव मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखे गए ​है | संघ को पूर्ण विश्वास है कि उक्त प्रस्तावों को बजट में शामिल किया जाएगा और ये प्रस्ताव राज्य के स्वास्थ्य प्रबंधन को बेहतर बनाने में सहायक होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular