जयपुर 15, जून | अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन भेज कर राज्य में आगामी 23 जून को होने वाले पल्स पोलियो अभियान का आयोजन नीट पीजी उसी दिन होने के कारण इस आयोजन को आगे करने के लिए कहा था | वही इस परीक्षा में राज्य के करीबन 3500 सेवारत डॉक्टर भी शामिल होने जा रहे है एक ही दिन पर दोनों आयोजन होने की ऐसी परिस्थिति में इन डॉक्टरों के सामने असंजस की स्थिति पैदा हो गयी | इस स्थिति में पल्स पोलियो अभियान का आयोजन एक सप्ताह के स्थगित करने की मांग सरकार से की गयी थी जिसे स्वीकार कर आदेश जारी कर दिए गए है |


इस निर्णय पर सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी ने चिकित्सा एव स्वास्थ्य मंत्री का हार्दिक आभार जताया है उन्होंने ने बताया कि मंत्री चिकित्सक हितो पर निर्णय उस दिन पूर्व प्रस्तावित पल्स पोलियो को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से सवांद कर स्थगित करवा दिया है | डॉ चौधरी ने बताया की अति. मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह दुवारा मुद्दे की गंभीरता को समझ कर तुरंत कार्यवाही के लिए संघ उनका आभार व्यक्त करता है | सरकार इस संवेदनशीलता के लिए समस्त सेवारत डॉक्टरों का मनोबल बढ़ेगा है निश्चय ही हम उसके लिए राज्य की चिकित्सा सुविधाओं को सर्वश्रेष्ठ कर अपना आभार जतायगे |
