Monday, June 9, 2025
Homeराजस्थानमित्राय बी ह्यूमन इंडिया फाउंडेशन ने गरीबो एवं असहाय दिव्यांगों को किये...

मित्राय बी ह्यूमन इंडिया फाउंडेशन ने गरीबो एवं असहाय दिव्यांगों को किये कम्बल और स्वेटर वितरण 

जयपुर |  मित्राय बी ह्यूमन इंडिया फाउंडेशन द्वारा गरीबो एवं असहाय दिव्यांगों की मदद के  लिए लगातार 12 वर्ष से अनेक अभियान चलाये जा रहे | जिसमे सर्दी को देखते हुये  गरीबो एवं असहाय दिव्यांगों को जगह जगह  कैम्प लगा कर कम्बल स्वेटर  बाटने का काम किया जा रहा है उसी कड़ी में आज गणगौरी हॉस्पिटल में  जरूरतमंदों गरीबों एवं असहाय लोगो को  कंबल एवं स्वेटर वितरण किया गया । इसमें मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस संदीप सारस्वत, डॉ.लीनेश्वर हर्षवर्धन अधीक्षक गणगौरी अस्पताल, IAS अभिषेक सुराणा हेरिटेज नगर निगम कमिश्नर के साथ  स्थानीय पार्षदों एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे | 

संस्था मित्राय का ये अभियान जनवरी से  फरवरी माह तक जारी रहेगा विभिन्न स्थानों पर अभियान में  जरूरतमंदों गरीबों एवं असहाय लोगो को  कंबल एवं स्वेटर वितरण किया जा रहा ह । विगत 12 वर्षों में 40 हजार से अधिक कम्बल एवं स्वेटर ओर गर्म कपड़े राजस्थान एवं देश के अन्य प्रांतों में मित्राय संस्था द्वारा वितरण किये गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular