जयपुर। कल दिनांक 28 दिसंबर 2023 को श्री बालाजी जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के द्वारा पौषबड़ा प्रसादी विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य के जन्मोत्सव पर पौषबड़ा प्रसादी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है आयोजन हर वर्ष की भांति इस बार स्थान पुराना गोविंद देव जी मंदिर कनक घाटी आमेर रोड जयपुर समय दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक होगी।
ट्रस्ट की और से आमजन को अधिक से अधिक भाग लेने का निवेदन किया गया साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्ष,शक्ति केंद्र प्रमुख,जनप्रतिनिधि ,पूर्व जनप्रतिनिधि, व किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपिल की गयी है।
