Saturday, December 6, 2025
Homeराजस्थान240 राजकीय विधालय होंगे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विधालय ...

240 राजकीय विधालय होंगे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विधालय में रूपांतरित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी मंजूरी



जयपुर | इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावो के के मध्य नज़र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य की जनता को रोज नई सौगाते दे रहे | आज मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विविध श्रेणी के 240 राजकीय विधालय को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विधालय में रूपांतरित करने की मंजूरी स्वीकृति प्रदान की है | इन विधालय में विधार्थियो को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। गहलोत की स्वीकृति से प्राथमिक स्तर के 71, उच्च प्राथमिक स्तर के 88 एवं उच्च माध्यमिक स्तर के 81 विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में बदला जाएगा। इनमें 18 बालिका विधालय शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक हजार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जाने की घोषणा की थी। *साथ ही, जिन विधालय में 200 से अधिक विधार्थी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करना चाहेंगे, वहां भी प्राथमिकता से अंग्रेजी माध्यम विंग शुरू करने की घोषणा की थी। विधाधर नगर का महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विधालय बनेगा मॉडल विधालय
जयपुर के विधालय नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विधालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। यहां विधालय संचालन के लिए 28 नवीन पद भी सृजित किए गए है। सृजित होने वाले पदों में व्याख्याता के 5, सहायक प्रशासनिक अधिकारी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का 1-1, अध्यापक लेवल-1 के 9, अध्यापक लेवल-2 के 6, प्रयोगशाला सहायक के 2 तथा प्रयोगशाला परिचारक के 4 पद शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular