Saturday, September 5, 2026
Homeधार्मिककृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उठाया द्वारका के भव्य कार्यक्रम का...

कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उठाया द्वारका के भव्य कार्यक्रम का लाभ 


जयपुर, 4 सितंबर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा जयपुर स्थित मंदिर श्री राम चंद्र जी के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पधारे श्रद्धालुओं ने भक्ति और अध्यात्म के इस संगम का आनंद उठाया। मंदिर में संस्थान दुवारा  द्वारका (दिल्ली) में आयोजित हो रहे भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का सीधा (Live) प्रसारण प्रदर्शित किया गया। दिल्ली से प्रसारित उच्च स्तरीय भजनों, आध्यात्मिक संदेशों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।

संस्थान की जयपुर शाखा के सेवादारों द्वारा मंदिर प्रांगण में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप से लेकर रास लीला तक के विभिन्न प्रसंगों को दर्शाती हुई अत्यंत आकर्षक झांकियां सजाई गईं। झांकियों की सुंदरता, सजीवता और उत्कृष्ट सजावट ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति संगीत व महाप्रसाद: कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु लीन होकर झूमते नज़र आए। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को पावन महाप्रसाद वितरित किया गया। प्रवक्ताओं ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य  आशुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन में जन-जन में ईश्वर की वास्तविक भक्ति और आत्म-जाग्रति की प्रेरणा देना है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular