Wednesday, August 19, 2026
Homeस्वास्थ्यकांवटिया  हॉस्पिटल में नयी DR एक्स-रे मशीन एवं VRV System का हुआ लोकार्पण 

कांवटिया  हॉस्पिटल में नयी DR एक्स-रे मशीन एवं VRV System का हुआ लोकार्पण 

जयपुर, 18 अगस्त |  हरिबक्श कांवटिया हॉस्पिटल शास्त्री नगर में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत नयी  डिजिटल रेडियोग्राफी (DR) एक्स-रे मशीन एवं केंद्रीय वातानुकूलित प्रणाली (VRV System) का लोकार्पण  विधायक सिविल लाइन्स  गोपाल शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. दीपक माहेश्वरी, प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर, डॉ. राजेन्द्र सिंह तंवर, चिकित्सा अधीक्षक, तथा डॉ. धीरज वर्मा, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, सहित चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमोद झा एवं रोहित शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री, प्रमोद शर्मा एवं विनोद शर्मा, RMRS सदस्य, तथा निखिल वर्मा, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।

विधायक गोपाल शर्मा ने क्षेत्रवासियों को इन नई स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बधाई देते हुए कहा कि DR एक्स-रे मशीन और VRV System क्षेत्र के मरीजों एवं आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से मरीजों को बेहतर, तेज एवं गुणवत्तापूर्ण जांच की सुविधा मिलेगी तथा चिकित्सालय में आने वाले लोगों को अधिक सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा |   स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है और आमजन को उनके नजदीक बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन एवं संबंधित सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र सिंह तंवर कहा कि नवीन DR एक्स-रे मशीन से मरीजों को आधुनिक एवं त्वरित डिजिटल एक्स-रे जांच की सुविधा मिलेगी, वहीं VRV System से वार्ड एवं ओपीडी क्षेत्रों में बेहतर एवं आरामदायक वातावरण उपलब्ध होगा।  साथ ही डॉ तंवर ने सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य जनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त व्यक्त किया | इन सुविधाओं से हॉस्पिटल  में आने वाले मरीजों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा तथा सेवाओं को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular