Wednesday, August 12, 2026
Homeधार्मिकश्री श्याम रंगीला सेवा संस्था का झूला महोत्सव 16 अगस्त को

श्री श्याम रंगीला सेवा संस्था का झूला महोत्सव 16 अगस्त को


जयपुर, 11 अगस्त | सावन के महीम में जहां एक और पूरा शहर बम भोले के जयकारो से गूंज रहा है | वही दूसरी और श्याम भक्त इस महीने खाटू वाले बाबा श्याम को रिझाने के लिए वन विहार झूला महोत्सव मानते है उसी कड़ी में श्री श्याम रंगीला सेवा संस्था ( रजि. ) भी वन विहार उत्सव 16 अगस्त को लक्ष्मी नारायण जी के मंदिर, लक्ष्मीनारायणपुरी जयपुर में मनाएगे | संस्था के अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, उपाध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, प्रकाश रावत, राजेश नाटाणी राजेश बम्ब ने बताया कि बाबा श्याम का महोत्सव 2 दिन चलेगा जिसमे पहले दिन 15 अगस्त को भैरु जी का नाला लक्ष्मीनारायणपुरी से रवाना हो कर लक्ष्मीनारायणपुरी के मुख्य मार्गो से होते हुये लक्ष्मीनारायण मंदिर में पहुंचेगी |

16 अगस्त को लक्ष्मीनारायण के मंदिर बाबा श्याम का दरबार सजेगा | जिसमे स्थानीय कलाकारों के साथ देश के नामी श्याम भजन गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे | जिनमे बंशी वर्मा आगरा, देव चुग हनुमानगढ़, गौतम शर्मा दूनी, राज राठौड़, महेश परमार, नीरज गोस्वामी, राहुल खंडेलवाल, रश्मि ओझा, पूनम खंडेलवाल, विनोद प्रजापति अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम को रिझाएंगे | कार्यक्रम करीबन शाम 5 से शुरू हो कर हरि इच्छा तक चलेगा |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular