Sunday, August 2, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान राज्य कर्मचारी संघ का जयपुर जिला अधिवेशन होगा कल

राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ का जयपुर जिला अधिवेशन होगा कल


जयपुर, 2 अगस्त। राजकीय मुद्रणालय में राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ का जयपुर जिला अधिवेशन 3 अगस्त को आयोजित किया जायेगा । अधिवेशन में जयपुर जिला अध्यक्ष का निर्वाचन तथा विभागीय समिति राजकीय मुद्रणालय की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी होगा। संघ के मुख्य संरक्षक गजेंद्र सिंह राठौड़ ने अधिक से अधिक मंत्रालयिक कर्मियों को अधिवेशन में शामिल होने के लिए आह्वान किया है। राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि अधिवेशन में मंत्रालयिक कर्मियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

कर्मचारियों की समस्याओं में प्रमुख पदोन्नति हेतु अनुभव में दी गई दो वर्ष की छूट में से शर्तें हटाकर आदेश तुरंत जारी करवाना, मंत्रालयिक संवर्ग को दूसरी पदोन्नति में ग्रेड पे 4200 का लाभ दिलवाना, ग्रेड पे 4800 और ऊपर के पदों को राज्य सेवा में शामिल करवाना, उपार्जित अवकाश का भुगतान शीघ्र करवाना आदि प्रमुख है। संघ के मुख्य सलाहकार देवेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि अधिवेशन की सफलता के लिए राज्य बीमा एवं प्रावधान निधि विभाग, जयपुर विद्युत वितरण निगम, ई एस आई, सार्वजनिक निर्माण विभाग, श्रम विभाग, राजकीय मुद्रणालय, कॉलेज शिक्षा, वन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, मेडिकल कॉलेज, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि में जनसंपर्क किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular