Friday, July 31, 2026
Homeलोकल न्यूज़श्रमिक नेता स्व. मांगीलाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि कल

श्रमिक नेता स्व. मांगीलाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि कल


जयपुर, 31 जुलाई। राजस्थान इंटक फेडरेशन के सर्वप्रथम प्रदेशाध्यक्ष, श्रमिक जगत के लोकप्रिय कर्मचारी नेता एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री मांगीलाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कल रविवार, 2 अगस्त 2026 को शिव हरमिलाप भवन, राजापार्क, जयपुर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक प्रान्तीय नल मजदूर यूनियन (इंटक) पीएचईडी स्पोर्ट्स क्लब के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, जिला अध्यक्ष ताराचन्द सैनी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह शेखावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्व. मांगीलाल शर्मा की पुण्यतिथि को सेवा, समर्पण एवं मानवता के संकल्प के साथ मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, श्रमिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, खेल जगत की हस्तियाँ तथा प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं रक्तदाता भाग लेंगे। सभी उपस्थितजन स्व. मांगीलाल शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे तथा रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश देंगे। आयोजकों ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular