Thursday, July 30, 2026
Homeलोकल न्यूज़दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन जयपुर में हुआ

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन जयपुर में हुआ



जयपुर, 29 जुलाई। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) की जयपुर शाखा द्वारा 29 जुलाई 2026, एंटरटेनमेंट पैराडाइज (EP) में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का अत्यंत भव्य और दिव्य आयोजन किया गया। गुरु भाव: परम तीर्थं और आत्त्म-समीक्षा, संकल्प व समर्पण का पर्व के केंद्रीय भाव के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने जयपुर शहर के आध्यात्मिक वातावरण को झंकृत कर दिया।संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी की असीम अनुकंपा से आयोजित इस महोत्सव में जयपुर और आस-पास के क्षेत्रों से 5000 से अधिक श्रद्धालुओं और भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। पूरा पंडाल भक्तों की अपार श्रद्धा और भक्ति भाव से सराबोर था। साध्वी शिवा भारती ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। साध्वी दीदी ने मानव जीवन में पूर्ण सतगुरु की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि वह तत्व है जो जीव को अंधकार से प्रकाश की ओर और असत्य से सत्य की ओर ले जाता है।

गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक रहस्य को उजागर करते हुए साध्वी शिवा भारती ने बताया कि गुरु पूजा क्यों मनाई जानी चाहिए और पूर्ण सतगुरु का जीवन में क्या महत्व है। उन्होंने कहा कि भौतिक संसाधनों से परे, पूर्ण सतगुरु ही वह आध्यात्मिक मार्गदर्शक हैं जो साधक को ईश्वर का साक्षात्कार कराकर जीवन के वास्तविक लक्ष्य आत्मज्ञान (ब्रह्मज्ञान) की प्राप्ति करवाते हैं। गुरु के प्रति समर्पण और उनकी शिक्षाओं का पालन ही शिष्य के जीवन की सार्थकता है। उन्होंने उपस्थित सभी भक्तों से गुरुदेव द्वारा प्रदत्त ब्रह्मज्ञान की साधना को दृढ़ता से करने और गुरु चरणों में अटूट विश्वास बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की परंपरा के अनुसार, उपस्थित सभी 5000 से अधिक भक्तों के लिए एक विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया, जहाँ सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular