Friday, June 26, 2026
Homeधार्मिकनिर्जला एकादशी पर गोविन्द देव जी मंदिर में दर्शनार्थी को हुई परेशानी...

निर्जला एकादशी पर गोविन्द देव जी मंदिर में दर्शनार्थी को हुई परेशानी का कोई धणी धोरी नहीं


जयपुर, 26 जून । जयपुर के आरध्या देव गोविन्द देव जी मंदिर में निर्जला एकादशी के चलते मंदिर प्रशासन के ओर से आने वाले दर्शनर्थियो के लिए एक विशेष व्यवस्था की गयी थी जिसमे एक और से जूते चप्पल पहने हुए दर्शन के प्रवेश की व्यवस्था अलग थी वही दूसरी और बिना चप्पल के दर्शन की व्यवस्था थी | इस पूरी व्यवस्था में दिन आयी बारिश के चलते सांध्य आरती के समय बिना जूते चप्पल वालो के दर्शन करने की लाइन को जलेबी चौक से ही प्रवेश बंद कर दिया गया |

जब हमारी टीम ने वहा मौजूद पुलिस प्रशासन से इस रास्ते के खुलवाने के लिए कहा गया तो उन्होंने यह कहते हुए अपना पला झाड़ लिया की यह पूरी व्यवस्था मंदिर प्रशासन की  है इसके लिए उच्च अधिकारियो से बात करने के लिए कहा गया | जब इस बारे में हमारी टीम ने पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा से बात करी गयी थो तो उन्होंने भी इस बारे में मंदिर प्रशासन से बात करने के लिए कह कर फ़ोन रख दिया गया | 

वहीं इस पुरे वाकिये में माणक चौक थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया भूमिका सराहनीय रही जिन्होंने बिना जूते चप्पल वाली अपने मार्गदर्शन ने तुरंत खुलवाकर आम दर्शनार्थियों होने वाली परेशानी को दूर किया | साथ वहा मौजूद मंदिर के सेवादारों सख्त निर्देश दिये की आने वाले समय दूसरी माकूल व्यवस्था किये बिना ऐसे प्रवेश बंद नहीं करे | 

वही इसके बाद शयन आरती में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के दर्शन करने आने से आम जनता को करीबन 10 मिनिट तक रोका गया | जिस के चलते कई दर्शनार्थी दर्शनों से वंचित रह गये लोगो ने अपनी पीड़ा मंदिर प्रशासन से बात करने के लिए अंदर प्रवेश कर आपनी  पीड़ा अलोक पाठक को बताई तो उन्होंने सबसे पहले उन लोगो को कार्यालय से बाहर निकले को कहा साथ ही अपना रौब झड़ते हुए कहा की मंदिर की व्यवस्था तो इस प्रकार ही चलेगी जो करना है वह करलो या समय से पूर्व दर्शन के लिए आया करे | अलोक पाठक किया गया दर्शनार्थियों जिसमे महिला दर्शनार्थी मौजूद थी के साथ किया गया व्यहवार कही ना कही मंदिर प्रशासन की हठकर्मिता को दर्शाता है | 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular