जयपुर , 18 जून। गुरु पुष्य नक्षत्र के अवसर पर चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में 101 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया गया। इस कड़ी में सर्वप्रथम महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में गणेश महाराज का दूध दही शहद गंगाजल केवड़ा गुलाब जल व केसर जल आदि से अभिषेक किया गया । इसके बाद गणपति सहस्त्रनामावली से हवन कर 1008 मोदक की आहुति दी गई । साथ भगवान गणेश को सिंदूर का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण कराई गई । वही गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ किया गया । इसके बाद उपस्थित अभी भक्तों को गणेश जी व लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ व सुपारी वितरित की गई व गणेश जी महाराज को दूर्वा अर्पण की गई।
