जयपुर, 9 जून | गलता गेट स्थित मंदिर श्री गीता गायत्री में 9 से 15 जून तक अधिक मास के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सान्निध्य में किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज गलता गेट स्थित कनक बिहारी मंदिर से कलश , पोथी यात्रा का आयोजन हुआ । प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया कि व्यासपीठ पर श्री धाम वृंदावन के पंडित श्याम नारायण शास्त्री कथा श्रवण करवा रहे है । कथा से पूर्व भव्य शोभायात्रा के साथ कनक बिहारी मंदिर से निकलने वाली पोथी-कलश यात्रा से हुई । इसमें शहर के प्रमुख संत महंत शामिल हुए । कलश यात्रा में करीबन 151 से अधिक महिलाओं ने एक ही परिधान के वस्त्र पहनकर शिरकत की साथ ही कलश यात्रा में नए नवाचार करते हुए श्रद्धालु आध्यात्मिक पुस्तक गीता को सिर पर रखकर भजन कीर्तन करते हुए कथा स्थल पहुंची ।
संत महंतों के द्वारा व्यासपीठ की पूजा अर्चना आरती करके कथा का शुभारंभ हुआ । संत समाज अध्यक्ष शिया रामदास महाराज, घाट बालाजी सुदर्शनाचार्य महाराज , नहर के गणेश जी महंत जय कुमार महाराज , युवाचार्य मानव, परकोटा गणेश महंत अमित शर्मा , लोकेश मिश्रा प्राचीन कांवटिया श्याम मंदिर , संयुक्त धर्म संसद अध्यक्ष पंकज शर्मा, डॉक्टर एसपी यादव, समाज सेवी हीरालाल सैनी , सौरभ प्रजापत , नितिन विजय सहित शहर के गणमान्य लोगों ने आयोजन मे शिरकत की । कथा रोजाना सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के क्रम में होगी प्राचीन परंपरा के अनुसार यहां अधिक मास के शुक्ल पक्ष में रामकथा और कृष्ण पक्ष में भागवत कथा का आयोजन की परंपरा है ।
