जयपुर 19 मई | राज्य में दूर दराज ढाणियों तक कार्यरत एएनएम, एल एच वी एवम नर्सेज जैसे हजारों सेवारत क्लिनिकल नर्सेज को उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य नर्सेज एसो एकीकृत की मांग पर प्रमुख शासन सचिव स्तरिय निर्णय पर 3 मई 2011 को जारी प्रपत्रानुसार प्रतिवर्ष 12 मई नर्सेज दिवस को राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग स्तर पर उत्कृष्ठ कार्यों के लिए चयनित नर्सेज को चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है | जिसका एक निर्धारित फॉर्मट है जो निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाये राजस्थान सरकार का है | लेकिन इस बार फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड फॉर्मेट को रजिस्ट्रार जोइस कोरियन ने पद के मद में चूर होकर खुद को सर्वोपरि घोषित करने की मंशा से कूट रचित रूप से बदलते हुये प्रावधानित फॉर्मेट में निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थय राजस्थान सरकार तथा निदेशक अराजपत्रित, चिकित्सा स्वास्थय विभाग जैसे प्रासंगिक राज्य सरकार स्तरीय शब्दों को विलोपित कर दिया | वही नये फॉर्मेट में उसके स्थान पर राजस्थान नर्सिंग काउंसिल अंकित कर खुद एवं नर्सिंग कौंसिल अध्यक्ष के हस्ताक्षरो से 12 मई 2026 को नर्सेज दिवस के अवसर पर जयपुर मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग स्तरीय अवार्ड सेरेमनी समारोह में चिकित्सा विभाग स्तर पर अवार्ड हेतु चयनित नर्सेज को वितरित तक कर दिया गया |
इस वर्ष 2026 के समारोह में जयपुर के बिभिन्न चिकित्सालयों के सेवारत क्लिनिकल नर्सेज प्रतिनिधियों एवं अधीक्षकों तक को अपनी मनमानी कारगुजारीयों को छुपाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में आमंत्रित ही नही किया गया | साथ ही निजी संस्थानों के संचालकों एवम उनके प्रशिक्षणार्थीयो तथा बाहरी लोगो की भीड़ इकट्ठा कर अधिकारियों को सफेद झूठ बोल उन्हे सेवारत नर्सेज बताते समारोह में हजारों नर्सेज को भोजन कराने के नाम पर तथा कार्यक्रम की अन्य गतिविधियों के नाम पर रजिस्टर्ड नर्सेज के अंशदान से संचित नर्सिंग कौंसिल कोष में भारी हेरा फेरी से आक्रोशित विभिन्न चिकित्सालयो के नर्सेज ने बड़ी संख्या में निदेशक जन स्वास्थ्य डाक्टर रवि शर्मा एवम निदेशक अराजपत्रित राकेश शर्मा के समक्ष विरोध दर्ज करवाते हुए रजिस्ट्रार जोइस कोरियन के विरुद्ध त्वरित सख्त प्रशानिक कार्यवाही की मांग करी है | जिस पर अधिकारियों ने शीघ्र उचित कार्यवाही का भरोसा दिला कर आक्रोशित नर्सेज को शांत करवाया l


राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसियेशन एकीकृत के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष भूदेव धाकड़, एवम महामंत्री कैलाश शर्मा, ने चेतावनी देते हुए बताया कि उक्त प्रकरण में यदि शीघ्र अपेक्षित कार्यवाही नही की गई तो पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू किये जायेंगे l जिसकी सूचना सरकार को भेज दी गयी हैl स्वास्थय भवन पहुंचे नर्सेज लीडर्स के साथ महासंघ प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र राना ने कहा कि यदि इस तरह का कूट रचित फर्जी वाड़ा या प्रमुख शासन सचिव जैसे उच्च प्रशासनिक निर्देशों के विरुद्ध कोई भी कार्यवाही किसी कर्मचारी द्वारा की गई होती तो उसे निलबित कर घर बिठा दिया गया होता l अतःउक्त निंदनीय प्रकरण में सरकार को संज्ञान लेते हुये, त्वरित सख्त कार्यवाही किया जाना आवश्यक है जिससे ऐसे अन्य अधिकारियों में भी सरकार की भ्रटाचार एवं अनुशाषन हीनता के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति का सन्देश जा सके l विरोध व्यक्त करने हेतु बिभिन्न चिकित्सालयों से यजुवेंद्र यादव , केके यादव , शिवराम यादव , पवन सैन, राकेश यादव, राकेश सैनी, अनिता सिंह, सुशीला चौधरी इत्यादि लीडर्स के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला पुरुष नर्सेज शामिल हुये ।
