Wednesday, May 13, 2026
Homeराजस्थानकैंसर पीड़ितों की सेवा कर मनाया नर्सेज दिवस 

कैंसर पीड़ितों की सेवा कर मनाया नर्सेज दिवस 


जयपुर, 12 मई | आज अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के कैंसर सेण्टर में राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसियेशन ने हर वर्ष की तरह इस बार भी कैंसर पीड़ितों के बीच में फल एवं आवश्यक सामग्री वितरण कर नर्सेज दिवस मनाया गया | आधुनकि नर्सिंग की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में गरीब, रोगी असहाय, जरुरतमंदो की सेवा का संकल्प लिया |
एसोसियेशन के प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रकान्त शर्मा ने बताया कि सभी नर्सेज नर्सिंग जन्मदात्री से प्रेरणा लेकर रोगी की सेवा समर्पित भाव से करनी चाहिए | वही इस अवसर पर एस एम  एस हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने कहा कि  नर्सेज स्वास्थ्य सेवाओं की रीड  है उनके बिना रोगियों को स्वस्थ किया जाना संभव नहीं है और समस्त नर्सेज को आश्वस्त किया कि  व्यवस्थाओ को सुचारु रखने में आ रही समस्याओ के निस्तारण के लिए हमेशा तत्पर है | इसके आलावा उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव अजय सिंह, जिला अध्यक्ष हरि सिंह भाटी ने नर्सेज प्रेरित करने हेतु सम्बोधित किया | 
                                     
कार्यक्रम में आने पर संगठन पदाधिकारी अनिल दत्त शर्मा, सुनील आचार्य ने सभी का आभार जताया | इस दौरान नर्सिंग अधीक्षक बने सिंह मीना, पी. डी. मीना, पूर्व रजिस्ट्रार भारती, पूर्व नर्सिंग अधीक्षक सुरेश मीना, नर्सिंग अधीक्षक ब्रजमोहन कौशिक, डॉ. धर्मवीर यादव, नर्सिंग ऑफिसर  रतिराम यादव, मनीष पाठक, शशिबाला सैन, रामचंद्र वर्मा, कैलाश बुनकर, नेश भदलिया, अमित गुप्ता, सुनीता असवाल, मिनी स्टीफन, नीलम, सुरेश लाडला, मोंटू लाल मीना,  रामसवरूप मीना, सिमी वी., घनश्याम मोहनपुरिया, जितेंद्र मीना, मुकेश चोरडिया, गोविन्द विजयवर्गीय, शुमिता मीना, प्रवीना बोहरा, निशा बेन्द्रा, गिरधारी रैगर, हरेंद्र, नीरज उपाध्याय, सुनील यादव, महावीर योगी, अनीता उदावत, रामसवरूप चौधरी, अनीता चौधरी, गुड्डी सैनी, राकेश भुरड़ा, सुन्दर लाल बुनकर, सुमन शर्मा, उदय सिंह राठौर, महावीर यादव, दीपेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, दिगम्बर सिंह, विक्रम यादव, मनीष मीणा, हिम्मत सिंह सोलंकी, राम सिंह शेखावत, महेश शर्मा, सुवालाल सैनी अन्य नर्सेज मौजूद रहे | 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular