Sunday, April 12, 2026
Homeधार्मिकप्रथम वार्षिक उत्सव श्री श्याम बाबा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न

प्रथम वार्षिक उत्सव श्री श्याम बाबा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न




जयपुर,12 अप्रैल। श्री श्याम परिवार गो सेवा समिति के तत्वावधान मैं प्रथम वार्षिक उत्सव बड़े ही भक्ति भाव से संपत्र हुआ। प्रथम वार्षिक उत्सव में श्री श्याम बाबा मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। भजन मंडली ने अपनी मधुर वाणी कार्यक्रम में भगतों को झूमने पर मजबूर कर दिया । पंडित कैलाश आचार्य ने श्री श्याम बाबा की मुर्ति प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व प्रथम पूज्य गणेश महाराज की विधि-विधान से पूजा अर्चना करवाई।

धार्मिक अनुष्ठान में महाराज कैलाश आचार्य ने भक्तो को पूजा अर्चना के बाद दी जाने वाली दक्षिणा के के महत्व को भी समझाया उन्होने बताया कि देने वाला तो ठाकुर जी ही है, पूजा-पाठ में यदि हम कुछ पूजन सामग्री उन्हें अर्पित करना भूल जाते हैं। तो हम ठाकुर जी दक्षिणा अर्पित कर उनसे निवेदन करते हैं। जो भी कोई सामग्री भुल से रहे गई हो तो उनकी पूर्ति आप दक्षिणा से कर ले।

सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रथम वार्षिक उत्सव में 15 विवाहित दम्पत्ति ने 9 तरह के ज्यूस,इत्र, गंगा जल से श्री श्याम बाबा का अभिषेक किया,साथ ही समिति के संरक्षक राधेश्याम टेलर ने अपनी धर्म पत्नी गणेशी देवी के साथ पूजा पाठ अहम भूमिका निभाई। संपूर्ण पूजा पाठ राधेश्याम टेलर के सानिध्य में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular