जयपुर, 6 अप्रैल। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशों के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के जिला अस्पतालों में वृद्धजनों को समर्पित, सुगम और सम्मानपूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए रामाश्रय वार्ड सुविधा शुरू की गई थी | इसका मुख्य उद्देश्य 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गो को एक ही स्थान पर जांच, इलाज और देखभाल की समग्र सुविधा देना है | इस वार्ड की विशेषता यह जीरियाट्रिक (Geriatric) केयर के अंतर्गत बुजुर्गों को सम्मानजनक चिकित्सा सुविधा प्रदान करने वाली योजना है | मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा यह चाहते कि बुजुर्ग मरीजों को हॉस्पिटल में इलाज के लिए इधर उधर नहीं भागना पड़े यह सब सुविधा एक ही वार्ड में मिले |
जयपुरिया हॉस्पिटल में यह वार्ड पिछले माह से चिकित्सा अधीक्षक डॉ जीवराज सिंह किस पहल से शुरू किया गया है | डॉ जीवराज सिंह बताया कि इस हॉस्पिटल में रामाश्रय वार्ड में हॉस्पिटल अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके जिससे यह आने वाला बुजुर्ग मरीजों को वार्ड का माहौल सुविधाजनक लगाए । डॉ सिंह ने बताया की इस वार्ड के हॉस्पिटल के डॉक्टर अपने अपने स्तर पर कई भामाशाह के माध्यम से सुविधा उपलब्ध करवा रहे है जिसमेंडॉ राजेंद्र वर्मा ने भामाशाह माधयम से एयर कंडीशन लगवाया है | साथ वार्ड में वाटर कूलर की व्यवस्था की गईं है। डॉ सिंह ने बताया आज से ही प्रमार्थ समिति कटेवा नगर माध्यम से खाने व्यवस्था आरम्भ की गई । इसके साथ ही डॉ. सिंह ने बताया कि इस वार्ड में 10 बेड है जिसमे 5 बेड महिला, 5 बेड पुरुष के लिए है अब तक इस वार्ड 200 से अधिक मरीजों सेवा का लाभ लिया है | इस वार्ड में मरीजों के लिए फ़िज़ियोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध है |

वार्ड विशेषता और सुविधाओं की जानकारी के लिए मरीज के परिजन धन्ना पीठाधीश्वर मुनीश्वर दास ने बताया कि उनके माता पिता दोने पिछले माह 11 तारीख से भर्ती है | उन्होंने बताया कि इस वार्ड में आ ऐसा लगा की किसी प्राइवेट हॉस्पिटल के वार्ड में आ गए है | यहाँ मरीजों के लिए वॉकर हर बेड चारो और पर्दे लगे हुए है वही हर बेड पर एकअलार्म सिस्टम है जिसे जैसे ही दबाया जाता है तो नर्सिंग स्टाफ के पास बेड नंबर की घटी बज जाती है और वह स्टाफ बेड पर जा कर मरीज की परेशानी दूर करता है |

डॉ गिरिवर शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब के माध्यम से हॉस्पिटल में पार्क का डब्लपमेन्ट करवाया गया इसके साथ रोटरी क्लब के माध्यम से हॉस्पिटल में कई अन्य सुविधाएं जा रही है | चिकित्सा अधीक्षक डॉ जीवराज सिंह ने बताया कि मेरा उद्देश्य सभी डॉक्टरों, कर्मचारियों को टीम वर्क रूप कार्य कर आने वाले सभी मरीजों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध करवाना है यहाँ आने वाले किसी मरीजों किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े |
