जयपुर, 18 मार्च । श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति के तत्वावधान में अमावस्या तिथि बुधवार को भम्भौरिया स्थित श्री ठाकुरजी गौशाला में गायों को एक गाड़ी सूखा चारा ,हरा चारे सहित गुड, खल आदि का वितरण किय गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गौ भक्तों ने अपना श्रम दान किया गया।समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार टेलर ने बताया कि हर माह की भांति इस बार भी बुधवार अमावस्या तिथि पर भम्भौरिया स्थित श्री ठाकुरजी गौशाला में एक गाड़ी हरा, सूखा चारा समिति की ओर से भेंट में दिया गया। इसी के साथ गायों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए गुड और खल का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ गौशाला प्रभारी गौ भक्त कैलाश चंद्र शर्मा का दुप्पटा व मूवमेंटो देकर स्वागत किया गया।
गौशाला प्रभारी कैलाश चंद्र शर्मा का स्वागत समिति के उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, अरुण शर्मा ,अशोक प्रजापत व रामफूल बैरवा ने किया। इसी के साथ समिति के सक्रिय सदस्य कन्हैया लाल लुगरिया को भी दुप्पटा व मूवमेंटों देकर सम्मानित किया गया। समिति के अरविंद टेलर,सुरेंद्र बैरवा, गणेश नारायण बैरवा, ने किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समिति के ये गणमान्य लोग हुए कार्यक्रम में शामिल रहे | चारे वितरण कार्यक्रम में हनुमान सहाय ,विष्णु शर्मा, भंवर लाल बैरवा,संजय मीणा, ,मेघराज, किशोरी लाल, राशीद , ,सुनील कुमावत,विजेंद्र व समिति के सभी सदस्यों ने श्रमदान किया।
