Wednesday, March 11, 2026
Homeलोकल न्यूज़13 मार्च को जलदाय कर्मचारी निजीकरण के विरुद्ध करंगे जलभवन का घेराव

13 मार्च को जलदाय कर्मचारी निजीकरण के विरुद्ध करंगे जलभवन का घेराव



जयपुर, 11 मार्च। प्रान्तीय नल मजदूर यूनियन (इंटक) राजस्थान (जलदाय विभाग) के आह्वान पर दिनांक 13 मार्च 2026, शुक्रवार को प्रदेश भर के हजारो की संख्या में कर्मचारी जलभवन पर एकत्रित होकर ओएंडएम निजीकरण के विरुद्ध करंगे जलभवन का घेराव व विरोध प्रदर्शन। प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा महामंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह शेखावत एवं जिला अध्यक्ष ताराचन्द सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि यह विरोध निजीकरण करने के विरुद्ध में किया जा रहा है इस विरोध में भारी संख्या में तकनीकी कर्मचारी मंत्रालय कर्मचारी सहित अभियन्ता गण इस विरोध में होंगे शामिल।

इस विरोध प्रदर्शन में राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा राजस्थान राज्य कर्मचारी बेराजगार मजदूर महासंघ के प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल परिहार व प्रदेश महामंत्री बाबूलाल यादव संयुक्त संघर्ष समिति जनता जल योजना जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग राजस्थान के संयोजक जयप्रकाश शर्मा वाहन चालक तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह जयपुर जिला ठेका जलकर्मी संघ के अध्यक्ष राजपाल महामंत्री जयप्रकाश ने निजीकरण के विरुद्ध 13 मार्च के आंदोलन में शामिल हो कर समर्थन करेंगे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular