जयपुर, 26 फरवरी । श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति के तत्वावधान में रंग -रंगीला फाल्गुन मेला , प्रथम विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन नवमी तिथि पर किया गया। जिसका गुरुवार को समापन हुआ। इस प्रथम वार्षिक भंडारे में बाबा श्याम का विशाल दरबार सजाया गया। जिसमें इत्र -फूल वर्षा के साथ भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर ने बताया कि श्याम भक्तों के लिए भोजन,नाश्ता सहित उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। प्रथम विशाल भंडारे में लगभग 8 हजार भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
समिति के उपाध्यक्ष राम चंद्र चौधरी ने बताया कि इस वार्षिक भंडारे में श्याम भक्तों की सेवा के लिए अलग- अलग टीमों का गठन किया गया था। जिसमें भोजन व्यवस्था हनुमान सहाय, कन्हैया लाल शर्मा, किशोर बैरवा, अरुण शर्मा, रामफूल बैरवा ने संभाली, इसके अलावा नाश्ता वितरण में सुनील कुमावत,अशोक प्रजापत ,संजय कुमार मीणा, सुरेंद्र बैरवा, विष्णु शर्मा,अरविंद टेलर, गणेश नारायण ने संभाली। जल व छाछ वितरण व्यवस्था में भंवर लाला बैरवा,कन्हैया लाल लुगरिया, मेघराज शामिल रहें। छोले भटूरे वितरण के की जिम्मेदारी राधे श्याम टेलर,रामू चारण, दिनेश सैनी ,दीपक , सुनील प्रजापत, कान्हा चौधरी ,आजाद,गणेश सैनी व गणेश शेरावत ने संभाली । समिति के व्यवस्थापक अग्रसेन वर्मा ने बताया कि रंग रंगीला फाल्गुन मेले के समापन से पूर्व बाबा श्याम की विशाल आरती की गई। जिसमें ओम सिंह, बाबू लाल शर्मा, सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। आरती के पश्चात भक्तगणों का प्रसाद वितरण किया गया।
