Friday, February 27, 2026
Homeलोकल न्यूज़जलदाय विभाग के निजीकरण के विरोध में 13 मार्च को होगा जल...

जलदाय विभाग के निजीकरण के विरोध में 13 मार्च को होगा जल भवन का घेराव खिलाफ




जयपुर, 26 फरवरी। जलदाय विभाग को निजी हाथों में सौंपने एवं ओएंडएम (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) के नाम पर विभाग के कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ प्रान्तीय नल मजदूर यूनियन इंटक ने निर्णायक संघर्ष का ऐलान किया है। प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत कार्यकारी अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह शेखावत व जिला अध्यक्ष ताराचन्द सैनी के नेतृत्व में जिला कार्यलय तिलक नगर पर आम सभा का आयोजन हुआ । जिसमें सैकड़ो जलदाय कर्मचारियों ने भाग लिया और निर्णय लिया कि दिनांक 13 मार्च को जल भवन का घेराव कर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह आंदोलन केवल कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई नहीं, बल्कि जनता के जल अधिकारों की रक्षा का संघर्ष है।
जलदाय विभाग का निजीकरण सीधे-सीधे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षा पर हमला है जनता को महंगा और असुरक्षित पानी देने की साजिश है।

जलदाय इंटक स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देता है कि जनता के पानी को मुनाफे की वस्तु नहीं बनने दिया जाएगा। यदि सरकार व विभाग ने निजीकरण और ओएंडएम का फैसला वापस नहीं लिया, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र, व्यापक एवं निर्णायक रूप लेगा।13 मार्च को होने वाला जल भवन घेराव
श्रमिक एकता की ताकत जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खुला ऐलान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular