Tuesday, February 17, 2026
Homeधार्मिकगीता गायत्री मंदिर में फागोत्सव मनाया गया

गीता गायत्री मंदिर में फागोत्सव मनाया गया




जयपुर, 17 फरवरी | फागुन कृष्ण पक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर मंदिर श्री गीता गायत्री में श्याम बाबा की कृपा से फागुन महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन पंडित राजकुमार चतुर्वेदी जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर गीता गायत्री जी, श्याम बाबा एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग सहित सभी विग्रहों को श्रद्धापूर्वक गुलाल अर्पित किया गया।

इसके पश्चात महिला मंडल द्वारा होली के रसिया गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा मंदिर प्रांगण
भक्तिमय वातावरण में रंग गया। भक्तों ने उत्साहपूर्वक होली के पारंपरिक भजन गाए जिसमे मुख्य झोली भर लो रे भक्तों रंग और गुलाल, होली खेल गिरधर गोपाल, नैना नीचा कर ले श्याम से मिलावली,फागण आयो रे… श्याम बाबा के दरबार मची रहे होली, खर्चा भेज दे सांवरिया, फागुन मेला आयो रे रहे | साथ ही रंग और गुलाल के साथ सभी भक्तों ने प्रेम और भाईचारे की भावना से होली खेली। अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महोत्सव को पूर्णता प्रदान की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular