Monday, February 9, 2026
Homeराजस्थानभर्ती की माग को लेकर जलदाय कर्मचारियों का विशाल विरोध प्रदर्शन, शर्मा...

भर्ती की माग को लेकर जलदाय कर्मचारियों का विशाल विरोध प्रदर्शन, शर्मा जलदाय इंटक में शामिल



जयपुर, 9 फरवरी। प्रान्तीय नल मजदूर यूनियन इंटक जयपुर के आह्वान पर पानी पेच स्थित अधिक्षण अभियन्ता वृत उत्तर कार्यालय पर बड़ी संख्या में जलदाय कर्मचारियों ने 16 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष ताराचन्द सैनी, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह शेखावत विधि सलाहकार मुकेश कुमार माथुर के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कर्मचारियों ने नई भर्ती, लीवरेज राशि में वृद्धि, पम्प हाउस व राजकीय आवासों की मरम्मत, सुरक्षा कर्मी नियुक्ति सहित प्रमुख मांगों को लेकर अधिक्षण अभियन्ता एवं अधीनस्थ अभियंताओं को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने 15 दिवस में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आयोजित आम सभा को राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, जलदाय इंटक के संरक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा, रामाशंकर गुर्जर एवं सलाहकार केदार शर्मा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि विभाग में पिछले 33 वर्षों से तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती नहीं होने से कार्यभार अत्यधिक बढ़ गया है। शीघ्र भर्ती नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

सभा में 15 वर्षों बाद कर्मचारी नेता बाबूलाल शर्मा, बनवारी लाल सैनी, लालचंद शर्मा, अशोक सैन सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने पुनः जलदाय इंटक की सदस्यता ग्रहण की। जलदाय इंटक के प्रदेशाध्यक्ष शेखावत ने राजस्थान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के निर्देशानुसार बाबूलाल शर्मा को जलदाय इंटक का कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन को और मजबूत करते हुए नई भर्ती सहित कर्मचारियों के सभी मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular